कद्दू का हलवा रेसिपी | घर पर बनाने की आसान विधि
कद्दू का हलवा रेसिपी
कद्दू का उपयोग हमारे यहाँ ज़्यादातर सब्ज़ी के रूप में किया जाता है, विशेषकर व्रत, कथा, पूजा-पाठ और उपवासों में। कुछ लोग कद्दू की नमकीन सब्ज़ी पसंद करते हैं तो कुछ खट्टी मीठी सब्जी बनाते हैं।
लेकिन क्या आपने कभी कद्दू का हलवा खाया है?
आज मैं आपके साथ कद्दू की एक ऐसी बेहतरीन और स्वादिष्ट रेसिपी साझा करने जा रही हूँ जो स्वाद में किसी भी पारंपरिक हलवे से कम नहीं है। जी हाँ, वही कद्दू जिसे अक्सर बच्चे पसंद नहीं करते लेकिन जब हलवे का रूप ले लेता है तो बच्चे भी इसे बड़े चाव से खाते हैं।
कद्दू का हलवा रेसिपी
कद्दू का हलवा मुँह में जाते ही घुल जाता है और बनाने में भी बेहद आसान है। कुछ ही मिनटों में यह मिठाई घर पर तैयार हो जाती है। यदि आप चाहें, तो इसमें ऑरेंज या केसर फूड कलर मिला सकते हैं जिससे यह दिखने में बिल्कुल गाजर के हलवे जैसा लगेगा। स्वाद इतना शानदार होता है कि खाने वाला पहचान ही नहीं पाएगा कि यह कद्दू से बना है।
आइए, देखते हैं कद्दू के हलवे को कैसे बनाया जाए।
🧺 आवश्यक सामग्री
-
कद्दू - 250 ग्राम
-
चीनी- 150 ग्राम (स्वादानुसार कम या ज़्यादा)
-
दूध - 150 मिलीलीटर
-
पिस्ता - 10–12 (बारीक कटे हुए)
-
बादाम - 10–12 (बारीक कटे हुए)
-
किशमिश - 15–16
-
चिरौंजी - 12–14
-
नारियल का बुरादा - 2 छोटे चम्मच
-
घी - 1–2 छोटे चम्मच
👩🍳 कद्दू का हलवा बनाने की स्टेप-बाय -स्टेप रेसिपी
स्टेप 1
सबसे पहले कद्दू को अच्छी तरह धो लें। फिर उसका छिलका उतारकर कद्दूकस से घिस(कद्दूकस कर) लें।
स्टेप 2
एक भारी तले की कढ़ाही या भगौना लें। उसमें घी डालें और कद्दूकस किया हुआ कद्दू डालकर हल्की आँच पर 3-4 मिनट तक भूनें।
स्टेप 3
स्टेप 4
अब हलवे जैसी कंसिस्टेंसी आने पर इसमें चीनी डालें और पकाएँ, जब तक चीनी पूरी तरह घुल न जाए।
स्टेप 5
स्टेप 6
गरमागरम कद्दू का हलवा तैयार है। इसे सर्विंग बाउल में निकालें और ऊपर से नारियल का बुरादा व कटे मेवों से गार्निश करके परोसें।
📝 महत्वपूर्ण नोट्स
-
कद्दू को घी में ज़्यादा देर तक न भूनें।
-
आप चाहें तो कद्दूकस की जगह कद्दू के टुकड़े भी ले सकती हैं। टुकड़ों को भूनने के बाद मैश करके दूध मिलाएँ।
-
सूखे मेवे, बादाम,काजू, पिस्ता आदि ऐच्छिक हैं लेकिन ये हलवे का स्वाद और पौष्टिकता दोनों बढ़ाते हैं।
-
कद्दू जल्दी गल जाता है इसलिए यह अतिशीघ्र बनने वाला हलवा है।
-
आप चाहें तो इसमें थोड़ा खोया (मावा) भी मिला सकती हैं। इसके लिए स्टेप 3 के बाद खोया डालकर 4–5 मिनट भूनें, फिर चीनी मिलाएँ।
खोया डालने से हलवा और भी ज़्यादा स्वादिष्ट व पौष्टिक हो जाता है। -
कद्दू का हलवा गरमागरम और फ्रिज में ठंडा करके दोनों प्रकार से खाया जाता है।
ऐसी ही भरोसेमंद और पारंपरिक रेसिपीज़ के लिए प्रियंका के रसोड़े से देखें।
🍽️ लेखिका के रसोड़े से
प्रियंका सक्सेना ‘जयपुरी’ को पारंपरिक भारतीय व्यंजनों और घरेलू स्वादों से गहरा लगाव है। उनके लिए रसोई केवल खाना बनाने की जगह नहीं बल्कि स्मृतियों, परंपराओं और अपनत्व से भरी एक संवेदनशील दुनिया है। वे सरल, भरोसेमंद और घर पर आसानी से बनने वाली रेसिपी साझा करती हैं जिनमें स्वाद के साथ-साथ अनुभव और भावना भी जुड़ी होती है।
“प्रियंका के रसोड़े से” के माध्यम से वे पारंपरिक रसोई ज्ञान को आज की ज़रूरतों के अनुसार प्रस्तुत करती हैं ताकि हर पाठक अपने घर में वही सादगी और स्वाद दोहरा सके।



टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें