एक एकड़ से शिखर तक (धारावाहिक उपन्यास) – भाग 25: मुकाम और भविष्य
अगर आपने पिछला भाग नहीं पढ़ा है तो भाग 24: मौन में मिशन की शुरुआत पढ़कर शुरुआत करें।
भाग 25: मुकाम और भविष्य
सातवां सेमेस्टर: उड़ान की अंतिम तैयारियां
इंजीनियरिंग का अंतिम वर्ष शुरु हो चुका है जहां पहले साल में सब कुछ नया लगता था, अब हर गलियारा, हर क्लासरूम, हर लैब अपना-सा लगने लगा है। लेकिन विक्रम जानता है कि यह साल केवल समापन नहीं, नई उड़ान का टेक-ऑफ प्वाइंट है। यह वर्ष केवल एक पाठ्यक्रम नहीं है यह एक आने वाली दुनिया की दहलीज़ है।
विषयों की सूची और चुनौतियां पहले से कहीं ज्यादा गहरी हो गई हैं। लेकिन इस बार एक और बात बदल रही है एक रिश्ता, जो शायद सपोर्ट सिस्टम से कहीं अधिक बनने की राह पर है।
एक दिन इनोवेशन लैब में प्रिया और विक्रम एक प्रोजेक्ट पर साथ काम कर रहे होते हैं। प्रिया कुछ देर उसे चुप देखती रहती है, फिर धीरे से पूछती है, “क्या तुम कभी कुछ भूल पाए हो?”
रात को वह हॉस्टल के अपने कमरे में मौली की तस्वीर के आगे बैठता है। कमरे में धीमी रोशनी है, मेज़ पर बिखरे नोट्स और किताबों के बीच मौली की दी हुई राखी अब भी रखी है। वह धीरे से कहता है
“अगर तू होती, तो मुझे बताती… क्या मैं फिर से हँस सकता हूँ?”
कुछ दिन बाद, एक रात तेज़ बारिश हो रही होती है। कॉलेज की छत पर प्रिया और विक्रम साथ खड़े हैं।
मौन के बीच, विक्रम कहता है, “कभी-कभी लगता है कि तू मौली की तरह है…”
प्रिया कुछ देर उसे देखती है, फिर मुस्कुराकर कहती है,“तो आज से मैं तेरी राखी बहन।”
वह अपने पर्स से एक धागा निकालती है और उसके कलाई पर बाँध देती है।
“ये रिश्ता प्रेम से नहीं, साझे दुःख और सपनों से बना है।”
उस रात के बाद दोनों के बीच का रिश्ता और स्पष्ट हो गया... एक ऐसा बंधन, जहाँ शब्दों की जरूरत नहीं पड़ती, सिर्फ़ समझ काफी होती है।
▪️क्लाउड कंप्यूटिंग और डेटा सुरक्षा (Cloud Computing & Data Security)
▪️वायरलेस सेंसर नेटवर्क Wireless Sensor Networks (WSN)
▪️मशीन विज़न यूज़िंग एआई (Machine Vision using AI)
▪️एम्बेडेड सिस्टम सुरक्षा (Embedded System Security)
और एक विषय जो विक्रम को बेहद प्रिय है
▪️सामाजिक विकास के लिए नवाचार और प्रौद्योगिकी (Innovation & Technology for Social Development)
इन विषयों के साथ-साथ अब सबकी नज़रें प्लेसमेंट और फाइनल प्रोजेक्ट पर हैं।
इनोवेशन लैब में शोध – गांव से प्रेरित नवाचार
सातवाँ सेमेस्टर का मध्य आते आते ही पूरे कॉलेज का माहौल बदल गया। हर कोई अपने “External Major Project” ( एक्सटर्नल मेज़र प्रोजेक्ट) की तैयारी में जुट गया है। विक्रम ने इस बार एक ऐसा विषय चुना जो सिर्फ़ तकनीकी न होकर समाज से जुड़ा हो:
नाम: Data-Driven Rural Classroom Performance Monitoring System
“ग्रामीण विद्यालयों के लिए डाटा-आधारित शिक्षा निगरानी प्रणाली”
उद्देश्य: ऐसे गांव जहाँ शिक्षा का स्तर गिरता जा रहा है, वहाँ एक स्मार्ट और मापनयोग्य तंत्र लाकर बदलाव लाना।
मुख्य विशेषताएँ:
🔹सेंसर नेटवर्क: तापमान, आर्द्रता, प्रकाश, ध्वनि स्तर और उपस्थिति ट्रैक करना।
🔹मोबाइल डैशबोर्ड: अभिभावकों और शिक्षकों के लिए रियल टाइम रिपोर्ट।
🔹विश्लेषण: एक एल्गोरिथ्म जो छात्र की सहभागिता और प्रगति की पहचान कर सके।
विक्रम ने यह सिस्टम एक नजदीकी गाँव के स्कूल में दो महीने तक प्रयोग किया। परिणाम बहुत प्रभावशाली रहे: छात्रों की उपस्थिति में 15% की वृद्धि, और शिक्षकों ने भी पढ़ाई में बेहतर जुड़ाव देखा।
“Real-time AI Monitoring System for Government Schools”(सरकारी स्कूलों के लिए वास्तविक समय एआई निगरानी प्रणाली)
यह एक ऐसा सिस्टम है जिसमें हर कक्षा में लगे कैमरे AI आधारित अटेंशन डिटेक्शन (attention-detection) एल्गोरिथ्म से छात्र की सहभागिता को रिकॉर्ड करते और उसके आधार पर शिक्षक को रियल टाइम रिपोर्ट मिलती। यह ग्रामीण स्कूलों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित करने में मदद कर सकता है ।
इसी प्रोजेक्ट पर उसने एक वर्किंग डेमो भी बनाया जिसे टेकसृजन फेस्ट (TechSrijan Fest )में प्रदर्शित किया गया और “Best Research-based Prototype” (बेस्ट रिसर्च बेस्ड प्रोटोटाइप) का पुरस्कार मिला।
“विक्रम के विचार सिर्फ़ तकनीकी नहीं, सामाजिक उत्तरदायित्व से ओतप्रोत हैं।”
आठवां सेमेस्टर — इंडस्ट्री प्रोजेक्ट की शुरुआत
आठवाँ सेमेस्टर शुरू हुआ और इसके साथ शुरू हुई एक्सटर्नल इंडस्ट्री प्रोजेक्ट इंटर्नशिप (External Industry Project Internship) की प्रक्रिया। कॉलेज की नीति है कि अंतिम सेमेस्टर में हर छात्र किसी कंपनी या संस्था में एक बाहरी प्रोजेक्ट करे, इंडस्ट्री एक्सपोजर के लिए।
विक्रम को ऑफर मिला EduVerse Global (एडूवर्स ग्लोबल) से, एक एजु-टेक मल्टीनेशनल कंपनी जिसने उसके प्रोजेक्ट्स पहले भी नोट किए हैं ।
प्रोजेक्ट का टॉपिक
(स्मार्ट एनालिटिक्स डैशबोर्ड फॉर रियल टाइम स्कूल मॉनिटरिंग यूज़िंग ए आई & क्लाउड )
स्थान:
एडूवर्स ग्लोबल – पुणे टेक्नोलॉजी सेंटर
प्रोजेक्ट का मुख्य उद्देश्य है :
ग्रामीण स्कूलों से आने वाले डेटा (उपस्थिति, वातावरण, टेस्ट स्कोर, टीचर रिपोर्ट) को एक सिंगल प्लेटफ़ॉर्म पर एकत्र करना। उस डेटा पर AI आधारित विश्लेषण करना और स्कूल प्रशासन को इनसाइट्स (actionable insights) देना।
पुणे की कॉर्पोरेट दुनिया विक्रम के लिए नई थी। सुबह 9 से शाम 6 का समय, टीम मीटिंग्स, प्रोजेक्ट डिस्कशन , और लगातार क्लाइंट फीडबैक… लेकिन विक्रम ने इस माहौल में भी अपना पुराना अनुशासन बनाए रखा।
वह अकेले रहा, लेकिन हर शनिवार मौली क्लास के बच्चों से ऑनलाइन कॉल करता, उनकी प्रगति सुनता।
उसकी प्रस्तुति में केवल तकनीक नहीं है उसमें सपना है , संवेदना है और अनकही गूंज है
उसने अपनी स्लाइड के आख़िर में लिखा:
"Technology that does not touch lives, remains a machine. But when it touches hearts, it becomes a mission."
("जो प्रौद्योगिकी जीवन को नहीं छूती, वह मशीन ही बनी रहती है। लेकिन जब वह दिलों को छूती है, तो वह मिशन बन जाती है।")
एडूवर्स ग्लोबल का प्रस्ताव
“Vikram , we would like to offer you a full-time position.”
(विक्रम, हम आपको पूर्णकालिक पद प्रदान करना चाहते हैं )
पद: Associate Innovation Engineer – Social Solutions Unit (एसोसिएट इनोवेशन इंजीनियर - सामाजिक समाधान इकाई )
स्थान: पुणे
CTC: ₹24 लाख/वर्ष + ₹4 लाख जॉइनिंग बोनस + स्टॉक ऑप्शंस + हेल्थ इंश्योरेंस
उसी हफ्ते कॉलेज सभागार में सभी छात्रों का विदाई समारोह हुआ ।
क्लास का सबसे प्रेरणादायक छात्र
डायरेक्टर सर ने माइक पर कहा,
“विक्रम, तुम सिर्फ़ एक छात्र नहीं, कॉलेज की आत्मा बनते जा रहे हो। तुम्हारी सोच और उसे क्रियान्वित करने का तरीका और सोच के पीछे का दृष्टिकोण मिलकर तुम्हे एक सम्पूर्ण व्यक्तित्व बना रहे हैं। कॉलेज तुम्हारे स्वर्णिम भविष्य की कामना करता है। ”
कॉलेज का पूरा हॉल तालियों से गूंज उठा। शशांक, विवेक और आकाश ने उसे कंधों पर उठा लिया।
“विक्रम सिर्फ एक छात्र नहीं, वह बदलाव का प्रतीक है!”
सुपर 8 ग्रुप के अन्य सदस्य आकाश, शशांक, विवेक, प्रिया, रागिनी, राशि और हर्षिता के भी अच्छी कंपनीज़ में प्लेसमेंट हो गए। आकाश, प्रिया और रागिनी का मुंबई , शशांक और विवेक का बैंगलोर और राशि और हर्षिता का दिल्ली की अच्छी कंपनी में प्लेसमेंट हुआ।
हॉस्टल के कमरे की अंतिम रात...
रात में सभी इकठ्ठे होकर आगे कैसे मिलेंगे इसकी प्लानिंग करते रहे , कल से सुपर 8 अलग होने वाला है। देर रात सभी अपने रूम में चले गए।
विक्रम ने अपनी सबसे प्रिय किताब खोली।जब वह गांव से पहली बार शहर आया था तब मौली की दी हुई राखी वैसी की वैसी उस किताब में रखी हुई है।
उसने धीरे से वो राखी निकालकर अपने ऑफर लेटर के साथ रख दी।
“मौली, तेरा सपना अब देश का सपना बन रहा है। आज मैं नहीं, हम दोनों रखे गए हैं इस प्रस्ताव पत्र पर।”
क्रमशः
जानने के लिए पढ़िए अगला भाग... भाग 26: कॉर्पोरेट की चौखट, देसी दिल
👉 आगे–पीछे के सभी भाग एक साथ यहाँ मिलेंगे - एक एकड़ से शिखर तक
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें