एक एकड़ से शिखर तक (धारावाहिक उपन्यास) – भाग 24: मौन में मिशन की शुरुआत
अगर आपने पिछला भाग नहीं पढ़ा है तो भाग 23: वो लौट कर न आई पढ़कर शुरुआत करें।
भाग 24: मौन में मिशन की शुरुआत
इंजीनियरिंग कॉलेज का वही कमरा है… वही दीवारें, वही टेबल, वही किताबें — लेकिन अब मौली की मुस्कान इन सब पर एक अदृश्य परछाईं बन चुकी है। बहन की असमय विदाई ने जो रिक्तता विक्रम के भीतर पैदा की है वह अब केवल आँसुओं में नहीं, एक उद्देश्य में ढलने लगी है।
हर रविवार माँ-बाबा से फोन पर बातचीत होती है पर अब शब्द कम होते जा रहे हैं। मौली का नाम जैसे किसी अबूझ समझौते के तहत बातचीत से हट चुका है रह गया है तो बस एक स्थायी सन्नाटा
“क्या अब भी तुम्हारे भीतर वो आग है?”
उसकी टेबल पर अब भी वही “शुभ यात्रा” कार्ड रखा है, जो मौली ने शहर लौटते समय दिया था। उसकी माँ की दी हुई डायरी, अब मौली से संवाद का एकमात्र ज़रिया बन गई है। हर रात, वह डायरी खोलता है और एक पन्ना भरता है। शब्द नहीं होते, आँसू भी नहीं..... बस रहा है तो सिर्फ़ मौन।
“जैसे आप पढ़ते हो, वैसे ही मुझे भी पढ़ाना।”
मौली की कही ये मासूम बात अब विक्रम के दिल में एक अब गूंज बन गई है।
वह खुद से एक वादा करता है,
"अब मेरी बहन हर उस लड़की में जिएगी जो पढ़ना चाहती है।"
मौली क्लास – मौन से आंदोलन तक
हर शनिवार और रविवार, वह कैंपस के पीछे बने एक छोटे से कमरे में फ्री ट्यूशन क्लास शुरु करता है। जिसका नाम रखता है:“मौली क्लास”
धीरे-धीरे यह पहल कॉलेज में फैलने लगी। कुछ छात्राएं और छात्र स्वयंसेवक बनकर जुड़ते गए। अब मौली क्लास सप्ताह में सातों दिन चलती थी। इस छोटे से प्रयास ने विक्रम को उस खालीपन से थोड़ा राहत दी। वह अब खुद को फिर से खोज रहा है... दूसरों की रोशनी बनकर।
विक्रम ने दो दो छात्रों को हर दिन की ज़िम्मेदारी दी। बिलकुल फिक्स भी नहीं है ये सब क्योंकि कभी किसी को असाइनमेंट या टेस्ट या क्विज के कारण नहीं आने का मन है तब दूसरा उसके बदले पढ़ा देता है। अगर किसी दिन कोई असाइनमेंट या टेस्ट में व्यस्त होता, तो दूसरा उसे संभाल लेता। इस प्रकार से मौली क्लास कॉलेज के गरीब परिवार के बच्चों को पढ़ाई में योगदान देने लगी और वो भी बिना कोई शुल्क लिए।
यह बच्चों के लिए निःशुल्क था पर विक्रम के लिए अनमोल।
पाँचवां सेमेस्टर – पढ़ाई और पुनर्निर्माण
इंजीनियरिंग के तीसरे वर्ष का पाँचवां सेमेस्टर अब शुरू हो चुका है । विषय कठिन हैं लेकिन बेहद प्रासंगिक हैं:
▪️मशीन लर्निंग (Machine Learning)
▪️उन्नत एम्बेडेड सिस्टम (Advanced Embedded Systems)
▪️पायथन डेटा साइंस के लिए (Python for Data Science)
पर विक्रम का ध्यान पूरी तरह केंद्रित नहीं है। मौली की यादें, मौली ट्यूशन क्लास और अपनी रिसर्च के बीच वह उलझा हुआ है।
इसी दौरान, उसकी क्लासमेट प्रिया, सुपर 8 ग्रुप की सदस्य है, एक मजबूत, समझदार और भावुक लड़की जो विक्रम की चुप्पियों को समझने लगी है ।
वह जानती है कि विक्रम भीतर से टूटा हुआ है। क्लास में उत्तर नहीं दे पाता, असाइनमेंट में पिछड़ जाता, नोट्स अधूरे रह जाते। विक्रम अब पहले जैसा ऊर्जा से भरपूर नहीं रहा है। पढ़ाई में भी उसकी दिलचस्पी कम दिखाई दे रही है। वह जानती है कि बहन को खोने का दुःख बहुत बड़ा है परन्तु विक्रम को अपनी स्वयं की पढ़ाई पर भी ध्यान देना होगा वरना वो काफी पीछे छूट जायेगा।
प्रिया ने एक दिन उसे लाइब्रेरी में अकेला बैठे देखा.... किताब खुली है, पर पन्ने पलटे नहीं जा रहे हैं... उसका ध्यान कहीं और है ।
“तुम इतने होशियार हो, और ये किताबें अकेली रह रही हैं? चलो, मौली का भाई इस तरह किताबों से मुँह नहीं मोड़ सकता।”
विक्रम चौंका, उसकी आँखें भीगने लगीं, लेकिन होंठों पर हल्की मुस्कान आई। पहली बार, उसने मौली के नाम पर किसी के सामने हँसी के आँसू बहाए।
और यहीं से उसकी और प्रिया की अच्छी दोस्ती की शुरुआत हो गई।
रिसर्च में उम्मीद – एक डिजिटल सपना
सुपर 8 ग्रुप: आकाश, शशांक, विवेक, प्रिया, रागिनी, राशि, हर्षिता और विक्रम, सभी ने अब अपने-अपने रिसर्च प्रोजेक्ट पर काम करना शुरु कर किया।
उसने एक विस्तृत रिसर्च पेपर तैयार किया जिसका शीर्षक था:
“Low-cost IoT-based Smart Classroom Infrastructure for Rural Education”
(ग्रामीण शिक्षा के लिए कम लागत वाली IoT आधारित स्मार्ट क्लासरूम इंफ्रास्ट्रक्चर)
➤ क्या है IoT (इंटरनेट ऑफ थिंग्स)?
IoT यानी "इंटरनेट ऑफ़ थिंग्स" को साधारण भाषा में "चीजों का इंटरनेट" भी कहा जाता है। यह एक ऐसा सिस्टम है जिसमें भौतिक वस्तुओं को इंटरनेट के माध्यम से एक दूसरे से जोड़ा जाता है। इन वस्तुओं में सेंसर, सॉफ्टवेयर, और अन्य तकनीकें लगी होती हैं, जो उन्हें डेटा एकत्र करने और साझा करने में सक्षम बनाती हैं।
सरल शब्दों में, IoT का मतलब है कि आपके आस-पास की चीजें, जैसे कि आपके घर के उपकरण, कार या या अन्य उपकरण इंटरनेट से जुड़कर एक-दूसरे से बात कर सकते हैं और डेटा का आदान-प्रदान कर सकते हैं।
उदाहरण के तौर पर समझते हैं:
🔹स्मार्ट थर्मोस्टैट जो घर के तापमान को स्वचालित रूप से समायोजित करते हैं।
🔹स्मार्ट कारें जो ट्रैफिक की स्थिति के बारे में सूचित करती हैं।
संक्षेप में, IoT एक ऐसा नेटवर्क है जो भौतिक वस्तुओं को इंटरनेट से जोड़ता है, जिससे वे एक-दूसरे से संवाद कर सकते हैं और डेटा साझा कर सकते हैं, जिससे जीवन को आसान और अधिक कुशल बनाया जा सकता है।
“अगर ये तकनीक शहरों को स्मार्ट बना सकती है, तो गाँव के बच्चों को भी शिक्षित कर सकती है।”
छठा सेमेस्टर – पुनर्निर्माण की शुरुआत
“Smart Rural Classroom 2.0”
(स्मार्ट रूरल क्लासरूम 2.0)
इसमें उसने LoRa नेटवर्क (Low Power, Long Range) तकनीक का इस्तेमाल किया। LoRa (Long Range) नेटवर्क एक कम-शक्ति वाला वाइड-एरिया नेटवर्क (LPWAN) तकनीक है जो लंबी दूरी तक संचार करने के लिए डिज़ाइन किया गया है। यह इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT) उपकरणों और स्मार्ट शहरों जैसे विभिन्न अनुप्रयोगों में उपयोग किया जाता है।
✅इंटरनेट न होने पर भी डेटा इकट्ठा करना।
✅वाई-फाई मिलने पर डेटा अपलोड करना।
✅क्लाउड-आधारित रिपोर्टिंग मॉड्यूल।
✅शिक्षक और अभिभावकों को छात्र की प्रगति की जानकारी।
इस प्रोजेक्ट को कॉलेज की IEEE छात्र शाखा ने स्वीकार किया। IEEE यंग टेक्नोलॉजिस्ट जर्नल में इसका प्रकाशन हुआ। नेशनल कन्वेंशन में विक्रम को कॉलेज का प्रतिनिधित्व करने भेजा गया। वह अब सॉफ्टवेयर क्लब का कोर मेंबर है। हैकथॉन 48-घंटे की प्रतियोगिता में उसकी टीम को “Best Rural-Tech Prototype” (बेस्ट रूरल टेक प्रोटोटाइप) का पुरस्कार मिला।
छठा सेमेस्टर ज़्यादा व्यस्त रहा रिसर्च, प्रेजेंटेशन, कोड रिव्यू, इंटर्नशिप एप्लिकेशन पर विक्रम अब थोड़ा खुलने लगा है । वह डिबेट क्लब में वापस गया, साथ ही बच्चों की “मौली क्लास” नियमित चल रही है ।
छठे सेमेस्टर के दौरान उसने हर असाइनमेंट, कोडिंग और हार्डवेयर ट्रायल में सराहनीय प्रदर्शन किया। सिक्स्थ सेमेस्टर की परीक्षाओं में उसने फिर से कॉलेज टॉप 3 में जगह बनाई।
डायरेक्टर सर ने सभागार में उसे पुरस्कृत करते हुए उसको अपने बैच का रोल मॉडल बताया।
वह वही विक्रम है लेकिन अब मौली की प्रेरणा से और भी अधिक संकल्पित।
सेमेस्टर समाप्त हुआ। तीन साल पूरे हो गए थे अब बस एक साल बाकी है।
हॉस्टल के कमरे में सब कुछ वैसा ही है... किताबें, लैपटॉप, नोट्स… बस मौली का दिया "शुभ यात्रा " कार्ड टेबल पर उसी तरह रखा है , जो अब भी उसकी सबसे बड़ी प्रेरणा है।
“तू अब नहीं है लेकिन तेरी इच्छा अवश्य पूरी होगी… हर उस बच्चे को पढ़ाने का वादा है जो पढ़ना चाहता है।”
वह खिड़की के पास बैठा… हल्की बारिश हो रही है …हवा उसके चेहरे से टकराती है।
एक मुस्कान उसके चेहरे पर थी।
“खाली कमरा है, हाँ… लेकिन अब मैं खाली नहीं हूँ।”
क्रमश:
कैसा लगा आपको विक्रम का यह नया रूप?
आपकी प्रतिक्रिया का इंतज़ार रहेगा। आगे क्या होता है जानने के लिए पढ़िए अगला भाग...
👉 इस कहानी के सभी एपिसोड देखने के लिए यहाँ क्लिक करें - एक एकड़ से शिखर तक
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें