एक एकड़ से शिखर तक (धारावाहिक उपन्यास) – भाग 43 : मक़सद बनाम मुनाफ़ा
अगर आपने पिछला भाग नहीं पढ़ा है तो भाग 42: प्रतिशोध की नींव, मक़सद की लड़ाई पढ़कर शुरुआत करें।
भाग 43 : मक़सद बनाम मुनाफ़ा
“जब शिक्षा एक सौदा नहीं, एक संकल्प बन जाए…”
टकराव की जमीन तैयार
विक्रम ने एक मीटिंग बुलाई। उसके सामने कुछ लोग बचे हैं - उनके चेहरे थके हुए, लेकिन आंखों में विश्वास है ।
विक्रम बोला, “हमें जंग बाजार से नहीं, भरोसे से जीतनी है। रॉनी पैसा दे सकता है, पर इज़्ज़त नहीं।”
टीम में नई ऊर्जा आ गई।
उसी शाम, एक मेल इनबॉक्स में आया -
“Dear Mr. Choudhry, I’m impressed with your work. Let’s talk. - Arundhati Mehra, Social Impact Fund”
(प्रिय श्री चौधरी, मैं आपके काम से बहुत प्रभावित हूँ। आइए बात करते हैं। - अरुंधति मेहरा, सोशल इम्पैक्ट फंड”)
विरोध का अगला अध्याय
एकांश टेक्नोलॉजी प्राइवेट लिमिटेड ने अगले ही हफ्ते एक छोटा पर सटीक वर्चुअल इवेंट रखा -
“बदलाव की पाठशाला” - जहाँ देश के 10 सबसे दूरदराज गाँवों के बच्चों को लाइव जोड़ कर, उनके अनुभव और स्किल डेमो दिखाए गए।
📰 “जहाँ रॉनी कॉर्प प्रोजेक्ट्स का वादा कर रही है, वहाँ एकांश टेक्नोलॉजी असलियत में स्कूल बना रही है।”
📰 “छोटे बजट का बड़ा विजन - Vikram Choudhri strikes back”
पर ये बस शुरुआत थी। रॉनी कॉर्प ने अगले दिन ही प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाकर नए 25 गांवों के एमओयू (MoU) घोषित कर दिए।
रॉनी ने प्रेस कांफ्रेंस में बोला -
“हम व्यापार नहीं कर रहे, हम विकास कर रहे हैं। और विकास के रास्ते में कोई भावनात्मक स्टीकर काम नहीं आता।”
विक्रम बनाम रॉनी - नया मोड़
रात में विक्रम अपनी डायरी में लिख रहा है =
"मैं रॉनी को जवाब देना चाहता हूं, पर उसी की भाषा में नहीं।"
"ये लोग क्यों नहीं समझते?"
"एजुकेशन सिर्फ एक मार्केट नहीं है... ये समाज की आत्मा है। मैं कोड लिखना सिखा सकता हूँ, टेक्निकल स्किल्स भर सकता हूँ बच्चों में, लेकिन क्या वो सोच पाएँगे? क्या वो सही-गलत का फर्क जानेंगे? क्या वो किसी किसान के दर्द को समझेंगे? किसी लड़की की चुप्पी में उसका सपना सुन पाएँगे?"
"नहीं... मुझे टेक्नोलॉजी चाहिए, लेकिन इंसानियत के साथ। हम अपने बच्चों को मशीन नहीं बनाना चाहते। उन्हें मानवीय समझ देनी है। सोचने की ताकत देनी है, सिर्फ निर्देश मानने की आदत नहीं।"
"एकांश टेक्नोलॉजी का मकसद यही है - शिक्षा में आत्मा लौटाना।"
वो समझ चुका है कि केवल मिशन की बात करके वह कॉर्पोरेट फील्ड में टिक नहीं पाएगा। उसे अपने मॉडल को स्केलेबल और इंवेस्टेबल बनाना होगा, बिना अपनी आत्मा खोए।
🔹एकांश एनालिटिक्स – गाँवों में लर्निंग आउटकम्स और सोशल इम्पैक्ट का डेटा-ड्रिवन ट्रैकिंग टूल।
🔹एकांश स्टोरीज़ – एक डॉक्यूमेंट्री सीरीज़, जहाँ ग्रामीण बच्चों और महिलाओं की डिजिटल यात्रा दिखाई जाएगी - रॉनी के विज्ञापनों का जवाब असल कहानियों से।
फ्लैशबैक की फांस
इंजीनियरिंग के सेकंड ईयर की डिबेट
स्टेज पर दो लोग – विक्रम और रॉनी। विषय था – “Does India Need Corporate Villages?”
(क्या भारत को कॉर्पोरेट गांवों की जरूरत है?)
रॉनी ने उस दिन कहा था -
“गाँवों को सड़क दो, शहरी बना दो। देश खुद सुधर जाएगा।”
विक्रम ने जवाब दिया था -
“गाँवों को सड़क नहीं, समझ चाहिए। ज़मीन नहीं बदलनी, नज़र बदलनी है।”
और विक्रम जीता था।
अब वही लड़ाई एक और मंच पर है - बड़ा मंच, बड़े दाँव और पुराने घावों के साथ।
स्टेज पर दो फाइनलिस्ट थे—विक्रम चौधरी और रॉनी मल्होत्रा।
रॉनी ने प्रेजेंटेशन में मार्जिन, ग्रोथ रेट और एक्ज़िट स्ट्रैटेजी दिखाई।
विक्रम ने गांव के बच्चों की तस्वीरें, उनके सपने और संभावनाएं रखीं।
ज्यूरी ने फैसला सुनाया—विक्रम विजेता।
रॉनी की आँखों में उस दिन सिर्फ़ हार नहीं थी—अपमान की आग थी।
“तेरा सपना तुझे बहुत भारी पड़ेगा… एक दिन मैं इसे कुचल कर दिखाऊंगा।
हेडलाइन की चोट
📰 “Ronnie Corp’s ₹100 Cr Rural EduTech Project Threatens Startups like Ekansh Tech”
(“रॉनी कॉर्प की ₹100 करोड़ की ग्रामीण एडुटेक परियोजना एकांश टेक जैसे स्टार्टअप्स के लिए खतरा”
एक दूसरे अखबार की हैडलाइन -
📰 "Ronnie Corp to Collaborate with Govt for ₹100 Cr EduTech Expansion - Ekansh Tech's future in doubt?"
("रॉनी कॉर्प ₹100 करोड़ के एडुटेक विस्तार के लिए सरकार के साथ सहयोग करेगा - एकांश टेक का भविष्य संदेह में?")
📝Vikram Choudhry says – Beyond Algorithms: Raising Humans, Not Machines
In today’s rapidly digitizing world, the role of education must go far beyond teaching children how to use machines - it must teach them how to be human. As artificial intelligence takes over repetitive tasks, it becomes even more crucial to nurture emotional intelligence, compassion, and critical thinking in the next generation. We don’t need children who merely compute answers; we need children who understand problems, connect with people, and act with purpose. The future belongs not to those who think like machines, but to those who think like humans.
वही एक हिंदी समाचार पत्र ने विक्रम की यह खबर प्रमुखता से पहले पृष्ठ पर छापी –
एल्गोरिथम से आगे: हमें मशीन नहीं, इंसान चाहिए – विक्रम चौधरी
आज के तेजी से डिजिटल होते दौर में शिक्षा का उद्देश्य सिर्फ यह नहीं होना चाहिए कि हम बच्चों को मशीनों का उपयोग करना सिखाएँ बल्कि यह होना चाहिए कि हम उन्हें इंसान बनना सिखाएँ।
जैसे-जैसे कृत्रिम बुद्धिमत्ता दोहराव वाले कार्यों को अपने हाथ में ले रही है, वैसे-वैसे अगली पीढ़ी में भावनात्मक समझ, करुणा और आलोचनात्मक सोच को विकसित करना और भी ज़रूरी हो गया है।
हमें ऐसे बच्चे नहीं चाहिए जो केवल उत्तर निकाल सकें - हमें ऐसे बच्चे चाहिए जो समस्याओं को समझ सकें, लोगों से जुड़ सकें और उद्देश्यपूर्ण तरीके से कार्य कर सकें।
भविष्य उनका है जो मशीनों की तरह नहीं, बल्कि इंसानों की तरह सोचते हैं। हम अपने बच्चों को मशीन नहीं, मानवीय समझ देना चाहते हैं।
“खेल शुरू हुआ है, चौधरी। अब देखता हूं कैसे मिट्टी होने से बचा पाएगा अपने सपने।”
अगली सुबह विक्रम जब चाय का प्याला लेकर बालकनी में आया, तो अखबार की पहली हेडलाइन पढ़ी, मुस्कराया और बुदबुदाया,
"तू मैदान में आया है, रॉनी… अब लड़ाई बराबरी की होगी। पर तेरे पास सिर्फ़ पैसा है… मेरे पास मक़सद है।"
क्रमशः
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें